सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीज (Seed )part of seed,type of seed,seed meaning in hindi and english, seed treatment methods,how to treatment seed,seed definition,

What is the price of seeds offered by companies to the farmers. 

What type of seeds should be taken for healthy crop. 

In olden times good seeds were stored in

  

बीज (Seed )

syngenta (ampligo)

 

Minimum rate of chilli seeds per kg in Indore.

    How to remove seeds of jowar?

    How to preserve Arjuna tree seeds for longer?

 

बीज के प्रकार (Type of Seeds) - उन्नत बीज की 5 श्रेणिया निग्न प्रकार है

1 मूल केन्द्रक बीज (Nucleus Seed) या नामिकीय बीज -

यह किसी विकसित होने वाली नई किस्म का शुरुआती बीज है जो सबसे कम मात्रा में उपलब्ध रहता है।

इस वर्ग के बीजों में सर्वाधिक आनुयाशिक शुद्धता (100%) पाई जाती है।

इसे स्वयं प्रजनक द्वारा कृषि विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं में
उत्पादित किया जाता है।

2 प्रजनक बीज (Breeder seed)-

यह बीज मूल केन्द्रक बीज की संतति है।
इसमें आनुवांशिक शुद्धता लगभग 100 प्रतिशत होती है।

इसकी थैलीयो पर सुनहरे पीले (Golden yellow) रंग का टैग लगा होता है। आधार बीज (Foundation Seed)
प्रजनक बीज से जो बीज तैयार किया जाता है उसे आधार बीज कहते हैं। यह बीज राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) पंजीकृत निजी संस्थाओं या के प्रमाणिकरण संस्था द्वारा तैयार किया जाता है।

आधार बीज की आनुवांशिक शुद्धता 99.5-99.9 (> 99%) प्रतिशत एवं भ
शुद्धता 98 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए।

आधार बीज की थैलियों पर सफेद (White) रंग का टैग लगा होता है।
 
 4. पंजीकृत बीज (Registered Seed) -

यह बीज आधार बीज अथवा स्वयं पंजीकृत बीज से तैयार किया जाता है।
इस बीज में संतोष जनक आनुवांशिक पहचान एवं शुद्धता पाई जाती है।
भारत में समान्यतः पंजीकृत बीज का उत्पादन नही किया जाता है तथा आधार बीज से सीधा ही प्रमाणित बीज तैयार किया जाता है।

पजीकृत बीज की थैलियों पर बैंगनी (Purple) अथवा नारंगी (Orange) रहे का टेग लगा होता है।

5 प्रमाणित बीज (Certified Seed) -

यह बीज सामान्यतः आधार बीज से तैयार किया जाता है।
यह बीज किसान को व्यापारिक फसल उत्पादन हेतु सर्वाधिक वितरित किया जाता है।
इसका उत्पादन स्वयं प्रमाणीकरण संस्था या उसकी देख रेख में किया जा है। जैसे- सरकारी बीज निगम, बीज प्रमाणीकरण संस्था या स्वय किसान द्वारा प्रमाणित बीज तैयार किया जाता है।

प्रमाणित बीज की थैलियों पर नीले रंग का टैग लगा होता है।
इसमें आनुवाशिक शुद्धता एव भौतिक शुद्धता 98 प्रतिशत से अधिक होती

बीज नियम (Seed act)संसद में 29/12/1966 में बिल पास या पारित हुआ तथा 2 अक्टूबर 1969
में लागु हुआ।

बीज उत्पादन एजेन्सी (Seed production agency)

1. राष्ट्रीय बीज निगम ( NSC ) 
   यह संस्था 1963 में पंजीकृत हुई।
    इसके द्वारा विभिन्न फसलों के आधार बीजो का उत्पादन एवं वितरण होत हैं।

2  राजस्थान राज्य बीज निगम
 
   इसकी स्थापना 1978 में हुई थी 
 
बीज की जीवन क्षमता परीक्षण (Seed viability tests )

1. टेट्राजोलियम परीक्षण (Tetrazolium test) - tests) -

2. 3.5-टेट्राजोलियम क्लोराइड या ब्रोमाइड नामक रसायन के 1% घोल बीजों को डुबोते है जिससे जीवित बीजों का  रंग लाल या गुलाबी हो जाता है

इस परिक्षण को जैविक टेस्ट (Biological test) भी कहते है।

इसमें जीवित बीज का रंग लाल या गुलाबी (फॉरमेजन के कारण) हो जाता है
 
 2  पोटेशियम परमैंगनेट विधि (KMnO, Test )
 
 यह बीजों की जीवन क्षमता (viability) ज्ञात करने की गुणवत्ता युक्त विधि है।

.इस विधि में बीजों को KMnO, के घोल में डाला जाता है। जिससे घोल शोषित करने के बाद मृत बीजों का रंग     बदल जाता है।

3 अन्य परीक्षण
 
 ग्रोडेक्स परीक्षण, इंडिगो काम्माइन विधि बीज का वास्तविक मान (Real value):-

. यह शुद्धता प्रतिशत x अंकुरण प्रतिशत का मान है जिसको प्रतिशत में व्यक्त करते है।

बीज का वास्तविक मान 75 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए।

वास्तविक मान =       शुद्धता % x अंकुरण %
                                            100

प्रमाणित या उत्तम बीज की विशेषताएं

अनुवांशिक शुद्धता एवं भौतिक शुद्धता 98 प्रतिशत अधिक होनी चाहिए। संकर मक्का में सर्वाधिक अंकुरण (90%), जौ, गेंहू सरसों एवं चना

न्यूनतम अंकूरण क्षमता 85% होती है। धान, ज्वार व रिजका में अंकुरण क्षमता 80 प्रतिशत होती है

मुंगफली, सोयाबीन एवं ग्वार में अंकुरण क्षमता 70% होती है।

कपास में न्यूतम अंकुरण क्षमता केवल 65% प्रतिशत होती है। मूंग मोठ व उड़द में न्यूतम अंकुरण क्षमता केवल 75% प्रतिशत होता है।

अधिकतम भण्डारण नमी प्रतिशत:- गेंहू व जौ में 12% चावल 13% दालवाली फसलों में 9% एंव तेल वाली फसलों में 8-9 %

बीज सूचकांक (Seed Index)-

100 बीजों के भार को बीज सूचकांक या सीड इंडेक्स कहते है। जिन फसलों के बीजों का आकार मोटा होता है उनमें परीक्षण भार (Ie weight) की जगह सीड इन्डेक्स (Seed index) काम में लेते है। जैसे - का सीड इन्डेक्स 16-27g होता है।

परीक्षण भार (Test weight) -

1000 बीजों के भार को परीक्षण भार कहते है। जैसे - धान 25g. बासमती धान 21g. गेहू 40g एवं फेलेरिस माइनर 21 परीक्षण भार होता है।

सुसुप्ता (Dormancy) अवस्था -

जीवित बीजों को अंकुरण के लिए आवश्यक सभी दशाएं उपलब्ध होने पर अंकुरण नहीं होना बीज की सुसुप्ता अवस्था कहलाती है।

बीजों में सुसुप्ता अवस्था आन्तरिक तथा बाहरी कारणो से होती है। जंगली जई में तीनों प्रकार की सुसुप्ता अवस्था पाई जाती है।

बीजों की सुसुप्ता अवस्था तोड़ना -

1. खुरचना (Scarification):-

बीज की बाहरी परत को रासायनिक, यांत्रिक एंव तापीय विधियों द्वारा ठोक या खुरचते है जिससे बीजों का सख्त आवरण टूटने से पानी एवं गैसों द विनिमय होता है।

KNO, (1-3%) घोल - बीज की बाहरी परत को तोड़ने के काम में लेते हैं।

थायो यूरिया (1%) एव GA के छिड़काव से आलू की सुसुप्ता तोडना। सल्फ्यूरिक एसिड से कपास बीजों (1:10) को 20 मिनट तक उपचारित का सख्त आवरण हटाते है। गर्म जल द्वारा - 75 से 100 C

2 चिलिंग तापमान से उपचारित करना (Stratification)

इस विधि में बीजों को बौने से पूर्व 2-8 °C तापमान पर 12 से 24 घण्टे तक रखते है।

सीड प्लाट टेकनीक (Seed plot technique)

पुष्करनाथ ने 1967 में देश के उत्तरी मैदानी भागों में वायरस रोग मुक्त आलु बीज उत्पादन हेतु विकसित की।

भौतिक शुद्धता (Physical purity):-

इसका तात्पर्य बीजों का कंकड़ एवं टूटे हुऐ बीजों से मुक्त होना है। भौतिक अशुद्धता को डोकेज भी कहते है।

प्रमाणित बीजो की भौतिक शुद्धता 98 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। उत्पादित किया जाता है।

मूल केन्द्रक बीज के थेलों पर किसी भी रंग का टेग नही लगाया जाता है।


आनुवांशिक शुद्धता (Genetic purity)-

इसका तात्पर्य बीज दूसरी फसल एवं उसी फसल की अन्य किस्मों के बीजों से मुक्त होना है।

मुख्य फसल से दूसरी फसल या उसी फसल की अन्य किस्मो के पोधों (off type) को हटाना रोगिग कहलाता है।

आनुवांशिक शुद्धता के लिए ग्रो आउट परीक्षण करते है ।

प्रमाणित बीजों की आनुवांशिक शुद्धता 99 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए

ऑथोडोक्स बीज :-

ऐसे बीज जो कम तापमान एवं नमी पर लम्बे समय तक भंडारित करने पर भी जीवित रहते है ।

उदाहरण - अनाज एवं दाल याली फसलों के बीज।

रीकेल्सीट्रेन्ट बीज -

ऐसे बीज जो कम तापमान एव नमी पर भण्डारित करने पर जीवित नही रहते उदाहरण - आम एव नारियल बीज

पृथक्करण दूरी (Minimum isolation distance) :-

बीज उत्पादन में आनुवंशिक शुद्धता को बनाए रखने के लिए फसल की विभिन्न किस्मों के मध्य दूरी रखी जाती है।

बीज उपचार (Seed treatment) - 
 
बीज उपचार क्रम = FIR
F= फफूद नाशक, 1= कीट नाशक R = कल्चर

फफूद नाशक हेतु कार्बेन्डिज्म / विटावेक्स (Systemic) एव थाइरम (Contact)2-3 g/kg बीज @
 
कीटनाशक हेतु क्लोरोपाइरीफॉस (दीमक के लिए) @ 4 ml/kg बीज।

कल्चर के रूप में नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए राइजोबियम @ 1.5kg /ha (दाल वाली फसलो) एव एजेटोबेक्टर (गेंहू, जो, धान, कपास, तिलहनी फसले) व एजोस्पाइरीलम (मक्का, ज्वार, गन्ना बाजरा)।

फास्फोरस की घुलनशीलता के लिए PSB एंव अवशोषण व गमन के लिए VAM फफूंद काम में लेते है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

thanks for visit our bloge

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

येल्लो मस्टर्ड (Yellow Mustard) की प्रमुख किस्में निम्नलिखित हैं: मुख्य रोग मुख्य कीट की पूरी

 येल्लो मस्टर्ड (Yellow Mustard) की प्रमुख किस्में निम्नलिखित हैं

penoxsulam 2.67 use in hindi, उपयोग की विधि, पेनॉक्ससलम 2.67% के उपयोग के लाभ.

  पेनॉक्ससलम 2.67% उपयोग: एक प्रभावी खरपतवार नाशी   पेनॉक्ससलम 2.67% उपयोग: एक प्रभावी खरपतवार नाशी पेनॉक्ससलम 2.67% एक चयनात्मक (Selective) खरपतवार नाशी है, जिसका उपयोग मुख्यतः धान की फसल में चौड़ी पत्तियों वाले और घास वर्गीय खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह फसल के शुरुआती विकास के दौरान खरपतवारों को खत्म करने में अत्यंत प्रभावी है। पेनॉक्ससलम 2.67% के उपयोग के लाभ चयनात्मक नियंत्रण यह केवल खरपतवारों को नष्ट करता है और मुख्य फसल (धान) को नुकसान नहीं पहुंचाता। लंबे समय तक प्रभाव खरपतवारों पर इसका असर लंबे समय तक बना रहता है, जिससे फसल को बेहतर पोषण मिलता है। आसान उपयोग पानी के साथ मिलाकर इसका छिड़काव सरल और प्रभावी है। व्यापक प्रभाव यह चौड़ी पत्तियों वाले खरपतवार (Broadleaf Weeds) और घास वर्गीय खरपतवार (Grassy Weeds) दोनों को नियंत्रित करता है। उपयोग की विधि खुराक (Dosage) 2.67% पेनॉक्ससलम का उपयोग 0.4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। प्रति एकड़ के लिए लगभग 120-150 मिलीलीटर का उपयोग पर्याप्त होता है। घ...

फॉस्फोरस (p),के फसल में उपयोग,कार्य,मात्रा

 फॉस्फोरस (जिसे अक्सर कुछ संदर्भों में "फॉस्फोरस" के रूप में संदर्भित किया जाता है) पौधों के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, और यह उनकी वृद्धि और विकास में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधों के लिए फॉस्फोरस के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं: