किसान भाइयों, क्या आप अपनी क्षारीय भूमि को सुधारना चाहते हैं और अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाना चाहते हैं जिप्सम एक प्राकृतिक द्वितीयक खनिज है जिसमें 16-19% कैल्सियम और 13-16% सल्फर पाया जाता है। यह क्षारीय भूमि में सुधार और मृदा में द्वितीयक पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद करता है।
*🌾 सरकारी योजना*
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक योजना शुरू की है, जिसके तहत कृषकों को क्षारीय भूमि सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत 50% अनुदान पर जिप्सम उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के तहत:
*🌾 अधिकतम 2 हैक्टेयर जमीन के लिए 50% अनुदान*: एक कृषक को अधिकतम 2 हैक्टेयर जमीन के लिए 50% अनुदान पर जिप्सम उपलब्ध करवाई जाएगी।
- *🌾 5 मैट्रिक टन जिप्सम प्रति हैक्टेयर*: भूमि सुधार के लिए एवं जिप्सम मांग रिपोर्ट के अनुसार 1 हैक्टेयर के लिए अधिकतम 5 मैट्रिक टन जिप्सम किसान को उपलब्ध करवाई जाएगी।
- *🌾खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत अनुदान*: किसान को पोषक तत्व के रूप में खाद्य सुरक्षा मिशन - दलहन एवं गेहूं के तहत 250 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 50% अनुदान पर जिप्सम दी जाएग
- *खेती ओर तकनीकी जानकारी के लिए हलधर खेती वॉट्सप चैनल को फॉलो करे*
0 टिप्पणियाँ
thanks for visit our bloge