सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*बगीचे में मधुमक्खी बनाए रखने के लिए नुस्खे !* *Tips to keep bees in the garden!*

 *बगीचे में मधुमक्खी बनाए रखने के लिए नुस्खे !* *Tips to keep bees in the garden!*


*बगीचे में मधुमक्खी बनाए रखने के लिए नुस्खे !*

*मधुमक्खियां हमारे पर्यावरण और बगीचों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये परागण में मदद करती हैं, जिससे फलों, सब्जियों और फूलों-फलों की उत्पादकता बढ़ती है। अगर आप अपने बगीचे में मधुमक्खियां आकर्षित करना और उन्हें बनाए रखना चाहते हैं तो बगीचे में विभिन्न प्रकार के फूल लगाएं। मधुमक्खियां रंग-बिरंगे फूलों के पराग और मकरंद की तरफ आकर्षित होती हैं। ऐसे में मधुमक्खियों को आकर्षित करने के लिए सूरजमुखी, गेंदा, लैवेंडर, गुलाब, गुड़हल, जैसे पौधे लगाएं। इसके अलावा आप अजवाइन, शहतूत, तुलसी, पुदीना, लेमन ग्रास, जीरा, धनिया, जैसे पौधे भी लगा सकते हैं। कीटनाशक मधुमक्खियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए पौधों में फूल आने के समय रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करने से बचें। मधुमक्खियों को आकर्षित करने के लिए प्रति लीटर पानी में 5 ग्राम गुड़ मिला कर छिड़काव करें। गुड़ के घोल में जूट के बैग को डूबाएं और इस बैग को बगीचे के सभी कोनों में रखें। इसके अलावा इलायची की पाउडर के छिड़काव से भी मधुमक्खियों को आकर्षित किया जा सकता है।*

*Balchand Gurjar Agriculturist*
 🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱

टिप्पणियाँ

300*250

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार

 ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार 

फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान,फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण

  फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान जब पौधों में फूल और फल समय से पहले गिर जाते हैं, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से इसे रोका जा सकता है। 🌿 फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण 1. पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (K), और बोरॉन (B) की कमी से फूल-फल गिरते हैं। बोरोन की कमी से फूल तो बनते हैं लेकिन फल नहीं टिकते। ✅ समाधान: मिट्टी की जांच कराएं और संतुलित उर्वरक दें। 1 ग्राम बोरेक्स (Boron) को 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें। NPK 19:19:19 या 10:26:26 उर्वरक का उपयोग करें। 2. पानी की कमी या अधिकता (Water Stress) कम पानी मिलने से पौधा झुलस जाता है और फूल गिर जाते हैं। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। ✅ समाधान: गर्मी में सुबह-शाम पानी दें। बरसात में अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करें। ड्रिप सिंचाई का उपयोग करें ताकि पौधे को जरूरत के अनुसार पानी मिले। 3. कीट और रोग (Pests & Diseases) माहू (Aphids), थ्रिप्स (Thrips), जैसिड (Jassid) ...

कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान में हुआ संशोधन

#कृषि यंत्र गाइडलाइन 2025-26 लेटेस्ट अपडेट। #कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान में हुआ संशोधन ✍️✍️विभिन्न HP श्रेणी के ट्रैक्टर पर अलग अलग अनुदान देय है। ✍️अब थ्रेसर/मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर SC,ST,लघु व सीमांत किसानों को 2 लाख 25 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ✍️वहीं सामान्य श्रेणी के कृषकों को 1 लाख 80 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ✍️यह अनुदान राशि 35 BHP व 5HP की क्षमता से अधिक श्रेणी वाले ट्रैक्टर के लिए है। 🚨🚨कृषि यंत्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। #agriculture #agricultureimplement  #कृषियंत्र #कृषियंत्रअनुदान

90*728