सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RAJASTHAN खेत तलाई योजना २०२४

 



खेत तलाई


उद्देश्य
  • वर्षा के पानी को इकठ्ठा कर सिंचाई के काम में लेने के लिए।
देय अनुदान
  • अ.जा, अ.ज.जा, लघु एवं सिमान्त कृषकों को इकाई लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 73,500/- रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 90 प्रतिशत या 1,35,000/- रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर तथा अन्य श्रेणी कृषकों को लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 63,000/- रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 80 प्रतिशत या 1,20,000/- रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर जो भी कम हो, अनुदान देय है।
  • न्यूनतम 400 घनमीटर क्षमता की खेत तलाई पर ही अनुदान देय।
पात्रता
  • कृषक के स्वयं के नाम एक स्थान पर न्यूनतम कृषि योग्य भूमि 0.3 हैक्टेयर एवं संयुक्त खातेदार की स्थिति में एक स्थान पर न्यूनतम भूमि 0.3 हैक्टेयर हो ।
आवेदन प्रक्रिया
  • कृषक स्वयं राज किसान साथी पोर्टल पर लॉगिन कर या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन करा सकेगा।
  • आवेदक आवेदन पत्र ऑन-लाईन जमा किये जानें की प्राप्ति रसीद ऑन-लाईन ही प्राप्त कर सकेगा।
  • आवेदन पत्र के समय आवश्‍यक दस्तावेज- आधार कार्ड / जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (छः माह से अधिक पुरानी नही हो)
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
  • आवेदन के बाद कृषि विभाग द्वारा खेत तलाई निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी।
  • इसकी सूचना मोबाइल सन्देश / कृषि पर्यवेक्षक के जरिये मिलेगी।
  • खेत तलाई के निर्माण से पहले व बाद में विभाग द्वारा मौका निरीक्षण / सत्यापन किया जाएगा।
  • अनुदान राशि सीधे कृषक के बैंक के खाते में जमा होगी ।
वैधता
  • चालू वित्तीय वर्ष 




 


 note :- इस Blog में दिखाई गईफोटो व सुचना कॉपीराइट हो सकती है जिसे हमने कृषि विभागकी वेब साईट https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ से लिया है


टिप्पणियाँ

300*250

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार

 ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार 

फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान,फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण

  फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान जब पौधों में फूल और फल समय से पहले गिर जाते हैं, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से इसे रोका जा सकता है। 🌿 फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण 1. पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (K), और बोरॉन (B) की कमी से फूल-फल गिरते हैं। बोरोन की कमी से फूल तो बनते हैं लेकिन फल नहीं टिकते। ✅ समाधान: मिट्टी की जांच कराएं और संतुलित उर्वरक दें। 1 ग्राम बोरेक्स (Boron) को 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें। NPK 19:19:19 या 10:26:26 उर्वरक का उपयोग करें। 2. पानी की कमी या अधिकता (Water Stress) कम पानी मिलने से पौधा झुलस जाता है और फूल गिर जाते हैं। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। ✅ समाधान: गर्मी में सुबह-शाम पानी दें। बरसात में अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करें। ड्रिप सिंचाई का उपयोग करें ताकि पौधे को जरूरत के अनुसार पानी मिले। 3. कीट और रोग (Pests & Diseases) माहू (Aphids), थ्रिप्स (Thrips), जैसिड (Jassid) ...

करेला की किस्मे रोग किट व उपचार

  करेला की प्रमुख किस्में: पंत करेला (Pant Karela): यह किस्म उत्तरी भारत में उगाई जाती है और विशेष रूप से ठंडी जलवायु में अच्छी होती है। इसके फल छोटे, हरे रंग के होते हैं और स्वाद में कड़वे होते हैं। यह किस्म रोग प्रतिरोधी होती है। कृष्णा करेला (Krishna Karela): यह किस्म गर्म जलवायु में उगाई जाती है और इसके फल लंबे और हल्के हरे रंग के होते हैं। इसका आकार बहुत अच्छा होता है और यह किस्म उच्च गुणवत्ता वाली होती है। गोविंद करेला (Govind Karela): यह किस्म मध्य भारत में उगाई जाती है और इसके फल लंबे होते हैं। यह किस्म रोग प्रतिरोधी होती है और उच्च उपज देने वाली होती है। सम्राट करेला (Samrat Karela): यह किस्म विशेष रूप से दक्षिण भारत में उगाई जाती है। इसके फल छोटे और गहरे हरे होते हैं। यह किस्म जल्दी पकने वाली और ज्यादा उपज देने वाली होती है। शिवाजी करेला (Shivaji Karela): यह किस्म विशेष रूप से ताजगी और स्वाद में अच्छी होती है। इसके फल लंबे और मोटे होते हैं, जो बाजार में बेचने के लिए उपयुक्त होते हैं। करेला के प्रमुख रोग: फ्यूसारियम विल्ट (Fusarium Wilt)...

90*728