सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समर्थन मूल्य पर सरसों-चना खरीद की सभी तैयारियां आरम्भ

समर्थन मूल्य पर सरसों-चना खरीद की सभी तैयारियां आरम्भ
किसान 1 अप्रेल से करवा सकेंगे पंजीकरण, 10 अप्रेल से शुरू होगी खरीद
: सहकारिता मंत्री 



जयपुर, 18 मार्च। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में सदैव तत्पर है एवं आगामी रबी सीजन 2025-26 में समर्थन मूल्य पर सरसों तथा चना की खरीद के लिए सभी तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। 

श्री दक ने बताया कि इस वर्ष राज्य में सरसों का लगभग 62 मैट्रिक टन एवं चने का लगभग 23 लाख मैट्रिक टन उत्पादन संभावित है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राज्य में सरसों की 13.89 लाख मैट्रिक टन एवं चने की 6.30 लाख मैट्रिक टन खरीद किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना के विक्रय हेतु किसान 1 अप्रेल से ई-मित्र के माध्यम से पंजीयन करवा सकेंगे। जबकि, खरीद का कार्य 10 अप्रेल से आरंभ होगा। पंजीयन के लिए किसानों को गिरदावरी एवं पासबुक आवश्यक रूप से पंजीयन फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी। समर्थन मूल्य पर खरीद बायोमीट्रिक अभिप्रमाणन के आधार पर की जाएगी।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस वर्ष राज्य में नोडल एजेंसी नैफेड के साथ-साथ एनसीसीएफ द्वारा भी दलहन-तिलहन की खरीद का कार्य राजफैड के माध्यम से कराया जाना है। इसके लिए सरसों एवं चने हेतु एनसीसीएफ को 217-217 एवं नैफेड को 288-288 क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गए हैं। इस प्रकार, राज्य में सरसों एवं चने के कुल 505-505 क्रय केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी जिलेवार सूची जारी कर दी गई है।

श्री दक ने बताया कि एनसीसीएफ द्वारा राजफैड क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर, जोधपुर, बीकानेर एवं कोटा के 19 जिलों में तथा नैफेड द्वारा राजफैड क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर एवं भरतपुर क्षेत्र के 21 जिलों में खरीद कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आगामी सीजन हेतु सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल एवं चने का समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसान पूर्व की भांति एफएक्यू गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप अपनी फसल क्षेत्र की क्रय-विक्रय अथवा ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे। किसान भाइयों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफैड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।

टिप्पणियाँ

300*250

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार

 ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार 

फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान,फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण

  फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान जब पौधों में फूल और फल समय से पहले गिर जाते हैं, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से इसे रोका जा सकता है। 🌿 फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण 1. पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (K), और बोरॉन (B) की कमी से फूल-फल गिरते हैं। बोरोन की कमी से फूल तो बनते हैं लेकिन फल नहीं टिकते। ✅ समाधान: मिट्टी की जांच कराएं और संतुलित उर्वरक दें। 1 ग्राम बोरेक्स (Boron) को 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें। NPK 19:19:19 या 10:26:26 उर्वरक का उपयोग करें। 2. पानी की कमी या अधिकता (Water Stress) कम पानी मिलने से पौधा झुलस जाता है और फूल गिर जाते हैं। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। ✅ समाधान: गर्मी में सुबह-शाम पानी दें। बरसात में अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करें। ड्रिप सिंचाई का उपयोग करें ताकि पौधे को जरूरत के अनुसार पानी मिले। 3. कीट और रोग (Pests & Diseases) माहू (Aphids), थ्रिप्स (Thrips), जैसिड (Jassid) ...

कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान में हुआ संशोधन

#कृषि यंत्र गाइडलाइन 2025-26 लेटेस्ट अपडेट। #कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान में हुआ संशोधन ✍️✍️विभिन्न HP श्रेणी के ट्रैक्टर पर अलग अलग अनुदान देय है। ✍️अब थ्रेसर/मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर SC,ST,लघु व सीमांत किसानों को 2 लाख 25 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ✍️वहीं सामान्य श्रेणी के कृषकों को 1 लाख 80 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ✍️यह अनुदान राशि 35 BHP व 5HP की क्षमता से अधिक श्रेणी वाले ट्रैक्टर के लिए है। 🚨🚨कृषि यंत्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। #agriculture #agricultureimplement  #कृषियंत्र #कृषियंत्रअनुदान

90*728