सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि.

राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि.


छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि
 

छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि

उद्देश्य

  • छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिये प्रोत्साहित करना

देय लाभ

  • कृषि विषय लेकर सीनियर सैकेण्डरी में अध्ययनरत छात्राओं को राशि रूपये 15000 प्रतिवर्ष की दर से 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा हेतु।
  • कृषि स्नातक शिक्षा जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण व श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में अध्ययनरत छात्राओं को 25000 रूपये प्रतिवर्ष की दर से 4/5 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
  • कृषि स्नात्कोत्तर शिक्षा (एम.एस.सी.कृषि) में अध्ययनरत छात्राओं को 25000 रूपये राशि प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु।
  • कृषि विषय में पी.एच.डी. में अध्ययनरत छात्राओं को 40000 रूपये प्रतिवर्ष अधिकतम 3 वर्ष हेतु।

पात्रता

  • केवल राजस्थान की मूल निवासी ऐसी छात्राएं जो राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत है।

प्रोत्साहन राशि इनको देय नही होगी

  • गत वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लेने पर
  • जिन छात्राओं ने श्रेणी सुधार हेतु उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया हो
  • सत्र के मध्य विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय छोड़कर जानें वाली छात्राएं

आवेदन प्रक्रिया

  • राजकिसान साथी पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • गत वर्ष की अंकतालिका

वैधता

  • चालू वित्तीय वर्ष

 

 

 

टिप्पणियाँ

300*250

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार

 ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार 

फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान,फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण

  फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान जब पौधों में फूल और फल समय से पहले गिर जाते हैं, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से इसे रोका जा सकता है। 🌿 फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण 1. पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (K), और बोरॉन (B) की कमी से फूल-फल गिरते हैं। बोरोन की कमी से फूल तो बनते हैं लेकिन फल नहीं टिकते। ✅ समाधान: मिट्टी की जांच कराएं और संतुलित उर्वरक दें। 1 ग्राम बोरेक्स (Boron) को 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें। NPK 19:19:19 या 10:26:26 उर्वरक का उपयोग करें। 2. पानी की कमी या अधिकता (Water Stress) कम पानी मिलने से पौधा झुलस जाता है और फूल गिर जाते हैं। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। ✅ समाधान: गर्मी में सुबह-शाम पानी दें। बरसात में अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करें। ड्रिप सिंचाई का उपयोग करें ताकि पौधे को जरूरत के अनुसार पानी मिले। 3. कीट और रोग (Pests & Diseases) माहू (Aphids), थ्रिप्स (Thrips), जैसिड (Jassid) ...

कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान में हुआ संशोधन

#कृषि यंत्र गाइडलाइन 2025-26 लेटेस्ट अपडेट। #कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के अनुदान में हुआ संशोधन ✍️✍️विभिन्न HP श्रेणी के ट्रैक्टर पर अलग अलग अनुदान देय है। ✍️अब थ्रेसर/मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर SC,ST,लघु व सीमांत किसानों को 2 लाख 25 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ✍️वहीं सामान्य श्रेणी के कृषकों को 1 लाख 80 हजार का अनुदान दिया जाएगा। ✍️यह अनुदान राशि 35 BHP व 5HP की क्षमता से अधिक श्रेणी वाले ट्रैक्टर के लिए है। 🚨🚨कृषि यंत्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। #agriculture #agricultureimplement  #कृषियंत्र #कृषियंत्रअनुदान

90*728