राजस्थान मौसम अपडेट - 10 जून

राजस्थान मौसम अपडेट 9 जून

🌤 राजस्थान मौसम अपडेट - 9 जून

RAJASTHAN Weather Image

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.6°C दर्ज।

पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर, बीकानेर संभाग) में आगामी दो दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 44-46°C रहने, कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने व तेज धूलभरी हवाएं (20-30 Kmph) चलने की संभावना है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी (50-60 Kmph) व कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर - भारत मौसम विज्ञान विभाग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ