सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1अप्रैल 2025 से कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन शुरू

1अप्रैल 2025 से कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं अतः पिछले 3 साल में जिन्होंने सब्सिडी का फायदा नहीं लिया है वह किसान नजदीकी ई-मित्र से आवेदन कर सकते हैं।


आवशयक दस्तावेज :-
1. जन आधार कार्ड 

2. जमाबंदी (पटवारी से प्रमाणित)
3. कोटेशन (जिसमे ट्रैक्टर HP, वजन आदि लिखा होना अनिवार्य है।


इस वर्ष की कृषि यंत्र की गाइडलाइन के अनुसार जिन किसान भाईयो ने पिछले तीन वर्ष में कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त कर लिया है उनको अनुदान नही मिलेगी 
विशेष :- 
1. कृषि यंत्र की प्रशासनिक स्वीकृति (लॉटरी) जारी होने के 45 दिन के अंदर ही कृषि यंत्र खरीदना अनिवार्य है अन्यथा 45 दिन पश्चात विभाग आपकी पत्रावली को निरस्त कर सकने के लिए स्वतंत्र रहेगा।
विशेष सूचना
2. *प्रशासनिक स्वीकृति (लॉटरी) के जारी होने से पूर्व खरीदे गए कृषि यंत्रों पर किसी भी प्रकार से अनुदान नही दिया जायेगा।*
 विशेष :- किसी भी कृषि यंत्र का आवेदन करते समय आपके ट्रैक्टर की HP के अनुसार ही ऑनलाइन आवेदन फार्म में HP का चयन करे क्योंकि 20 HP से कम, 20 से 35 HP तक और 35 HP से अधिक के ट्रैक्टर पर अनुदान राशि अलग अलग देय हो

टिप्पणियाँ

300*250

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार

 ब्लैक ग्राम (Black Gram) की प्रमुख किस्में: किट रोग व् उपचार 

फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान,फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण

  फूल और फल झड़ने के कारण और उनके समाधान जब पौधों में फूल और फल समय से पहले गिर जाते हैं, तो इसका असर उत्पादन पर पड़ता है। यह कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से इसे रोका जा सकता है। 🌿 फूल और फल झड़ने के मुख्य कारण 1. पोषक तत्वों की कमी (Nutrient Deficiency) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (K), और बोरॉन (B) की कमी से फूल-फल गिरते हैं। बोरोन की कमी से फूल तो बनते हैं लेकिन फल नहीं टिकते। ✅ समाधान: मिट्टी की जांच कराएं और संतुलित उर्वरक दें। 1 ग्राम बोरेक्स (Boron) को 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़कें। NPK 19:19:19 या 10:26:26 उर्वरक का उपयोग करें। 2. पानी की कमी या अधिकता (Water Stress) कम पानी मिलने से पौधा झुलस जाता है और फूल गिर जाते हैं। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो जाता है। ✅ समाधान: गर्मी में सुबह-शाम पानी दें। बरसात में अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करें। ड्रिप सिंचाई का उपयोग करें ताकि पौधे को जरूरत के अनुसार पानी मिले। 3. कीट और रोग (Pests & Diseases) माहू (Aphids), थ्रिप्स (Thrips), जैसिड (Jassid) ...

करेला की किस्मे रोग किट व उपचार

  करेला की प्रमुख किस्में: पंत करेला (Pant Karela): यह किस्म उत्तरी भारत में उगाई जाती है और विशेष रूप से ठंडी जलवायु में अच्छी होती है। इसके फल छोटे, हरे रंग के होते हैं और स्वाद में कड़वे होते हैं। यह किस्म रोग प्रतिरोधी होती है। कृष्णा करेला (Krishna Karela): यह किस्म गर्म जलवायु में उगाई जाती है और इसके फल लंबे और हल्के हरे रंग के होते हैं। इसका आकार बहुत अच्छा होता है और यह किस्म उच्च गुणवत्ता वाली होती है। गोविंद करेला (Govind Karela): यह किस्म मध्य भारत में उगाई जाती है और इसके फल लंबे होते हैं। यह किस्म रोग प्रतिरोधी होती है और उच्च उपज देने वाली होती है। सम्राट करेला (Samrat Karela): यह किस्म विशेष रूप से दक्षिण भारत में उगाई जाती है। इसके फल छोटे और गहरे हरे होते हैं। यह किस्म जल्दी पकने वाली और ज्यादा उपज देने वाली होती है। शिवाजी करेला (Shivaji Karela): यह किस्म विशेष रूप से ताजगी और स्वाद में अच्छी होती है। इसके फल लंबे और मोटे होते हैं, जो बाजार में बेचने के लिए उपयुक्त होते हैं। करेला के प्रमुख रोग: फ्यूसारियम विल्ट (Fusarium Wilt)...

90*728